धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल: SI, ASI और कांस्टेबल स्तर पर तबादले, नई पदस्थापना के आदेश जारी

धमतरी। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के पदभार संभालने के बाद से लगातार तबादला आदेश जारी किए जा रहे हैं। अब SI, ASI से लेकर कांस्टेबल स्तर तक के अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।

पुलिस विभाग की ओर से लगातार तीन तबादला सूचियां जारी की गई हैं। इन आदेशों के तहत जिले के अलग-अलग थानों और पुलिस शाखाओं में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का भी हो चुका है तबादला

एसपी भावना पांडेय के पदभार ग्रहण करने के बाद इससे पहले निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले भी किए गए थे। अब SI, ASI और कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मियों में किए गए फेरबदल के बाद जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने तबादले से प्रभावित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उनके नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस विभाग का यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About The Author