CG Bribery: सर्पदंश मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत, रायगढ़ कलेक्ट्रेट का बाबू ₹50 हजार का चेक लेते ACB के हत्थे चढ़ा
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा के एक बाबू को ₹50 हजार का चेक बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सर्पदंश से मृत महिला के परिजनों को मिलने वाली सरकारी मुआवजा राशि जारी कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
ACB से मिली जानकारी के अनुसार, बुलाकीग्राम निवासी विजय सिदार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई थी। शासन की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि उनके बैंक खाते में जारी करने के एवज में राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी बाबू राजकुमार सिदार को ₹50 हजार का चेक रिश्वत के रूप में स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
ACB ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस प्रकरण में अन्य किसी की भूमिका तो नहीं
