वल्लुरी अजय बाबू ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल/ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। वेटलिफ्टिंग की पुरुष 79 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में वल्लुरी अजय बाबू ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अजय बाबू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय बाबू ने अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि “वल्लुरी अजय बाबू का खेल के प्रति समर्पण, मेहनत और संघर्ष देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।” उन्होंने अजय बाबू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी भारत के लिए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों का लगातार शानदार प्रदर्शन देश के खेल जगत के लिए गर्व का विषय बना हुआ है। अजय बाबू का रजत पदक भारत के पदक अभियान को और मजबूती प्रदान करेगा।

About The Author