भारत टेक्स-2026 में निवेशकों को लुभाएंगे CM डॉ. मोहन यादव, टेक्सटाइल-गारमेंट सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर, सक्षम और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को बेहतर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश के युवा अपनी प्रतिभा, कौशल और नवाचार से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और राष्ट्र निर्माण के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।

उन्होंने सभी युवाओं से अपने कौशल को लगातार विकसित करने, नई तकनीकों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

About The Author