Rajnandgaon Crime News: स्टेशन पारा के ‘हजाम’ सैलून में चोरी, नकदी के साथ क्रीम और सैलून का सामान भी ले उड़े चोर
राजनांदगांव।
राजनांदगांव शहर के स्टेशन पारा क्षेत्र स्थित ‘हजाम’ सैलून में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर देर रात सैलून का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखी करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी के साथ-साथ फेस क्रीम, फेस वॉश और अन्य महंगे सैलून प्रोडक्ट्स व सामान भी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
नकदी के साथ सैलून का सामान भी किया पार
जानकारी के अनुसार, चोरों ने सैलून को निशाना बनाते हुए कैश काउंटर में रखी नकदी के अलावा उपयोग में आने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और अन्य जरूरी सामान भी अपने साथ ले गए। सुबह जब संचालक सैलून पहुंचा तो ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, CCTV फुटेज खंगाल रही
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
व्यापारियों में बढ़ी चिंता
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
