मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रज्जू भैया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा- राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित था उनका संपूर्ण जीवन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चतुर्थ सरसंघचालक परम पूज्य प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’ की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि रज्जू भैया का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सादगीपूर्ण जीवन, आत्मीय व्यवहार, उत्कृष्ट संगठन कौशल और व्यक्ति निर्माण की भावना से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य को नई ऊर्जा और व्यापक दिशा प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रज्जू भैया के आदर्श, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समर्पण आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

About The Author