IGKV में B.Tech (Agricultural Engineering) और Food Technology में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए B.Tech (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech (खाद्य प्रौद्योगिकी) प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे।
इन आधारों पर मिलेगा प्रवेश
विश्वविद्यालय के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया PET-2026, JEE Main-2026 तथा 12वीं (गणित समूह) की प्रावीण्य सूची के आधार पर विश्वविद्यालय प्रवेश नियम-2026 के अनुसार पूरी की जाएगी।
10 से 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन काउंसिलिंग में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 (रात्रि 11:00 बजे तक) ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने के साथ आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा।
23 जुलाई को जारी होगी मेरिट लिस्ट
ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों की प्रावीण्य (मेरिट) सूची 23 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
24 से 30 जुलाई तक होगी काउंसिलिंग
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक विभिन्न चरणों में सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह प्रक्रिया PET-2026, JEE Main-2026 तथा 12वीं (गणित समूह) की मेरिट के आधार पर संपन्न होगी।
वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी
प्रवेश विज्ञापन, ऑनलाइन काउंसिलिंग की समय-सारणी, पंजीयन प्रक्रिया, दिशा-निर्देश, सीटों का विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने और नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।
