समुद्र किनारे छुट्टियां मनाने का मौका, 26 जून से विजाग टूर…
रायपुर। गर्मी की छुट्टियों और मानसून सीजन के बीच घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए एक आकर्षक टूर पैकेज पेश किया गया है। सनलाइट टूर एंड ट्रेवल्स द्वारा 26 जून से 29 जून 2026 तक विशाखापट्टनम (विजाग) के लिए विशेष पर्यटन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पैकेज की कीमत मात्र 3,199 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है।
आयोजकों के अनुसार यह टूर उन लोगों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है जो कम बजट में समुद्र तट, प्राकृतिक वादियों और पर्यटन स्थलों का आनंद लेना चाहते हैं। यात्रा के दौरान पर्यटकों को ट्रेन और बस से आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा समुद्र किनारे ठहरने की व्यवस्था, भोजन और विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी पैकेज में शामिल रहेगा।
टूर के दौरान पर्यटक विजाग के प्रसिद्ध आरके बीच, रुशिकोंडा बीच, कैलासगिरि पार्क, वीएमआरडीए पार्क, पोर्ट एरिया, अराकू वैली और जूलॉजिकल पार्क जैसे प्रमुख आकर्षणों का भ्रमण कर सकेंगे। वहीं युवाओं और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखते हुए फ्री रील्स और फोटोशूट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों का कहना है कि सीमित सीटों वाले इस पैकेज को यात्रियों की सुविधा और मनोरंजन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इच्छुक लोग बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए 9009303234 एवं 7803801378 पर संपर्क कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण सूचना: यात्रा बुक करने से पहले पैकेज में शामिल सुविधाओं, नियम एवं शर्तों तथा संभावित अतिरिक्त शुल्क की जानकारी आयोजकों से अवश्य प्राप्त करें।
