कोरबा मेडिकल कॉलेज में बड़ा मेडिकल ब्लंडर! महिला के पैर में डाली रॉड, लेकिन स्क्रू लगाना भूल गए डॉक्टर

छत्तीसगढ़ के Korba स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल एक महिला के पैर का ऑपरेशन तो कर दिया गया, लेकिन डॉक्टर जरूरी स्क्रू लगाना ही भूल गए।

बताया जा रहा है कि महिला के टूटे पैर में रॉड डाली गई थी, लेकिन ऑपरेशन के दौरान उसे फिक्स करने वाले स्क्रू नहीं लगाए गए। इस गंभीर चूक का खुलासा ऑपरेशन के दो दिन बाद हुए एक्सरे में हुआ, जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

एक्सरे रिपोर्ट ने खोली पोल
जब महिला की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, तब डॉक्टरों ने दोबारा एक्सरे कराया। रिपोर्ट सामने आते ही मेडिकल स्टाफ भी हैरान रह गया, क्योंकि रॉड को स्थिर रखने वाले स्क्रू गायब थे।

इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने इसे घोर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल
घटना सामने आने के बाद मरीज और उसके परिजनों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

फिलहाल अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच की बात कह रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग से भी जवाब तलब होने की संभावना जताई जा रही है।

About The Author