रायपुर के निजी दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, विवाह समारोह में हुए शामिल
रायपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक निजी दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक विमल चोपड़ा के सुपुत्र के विवाह समारोह में शिरकत की। रायपुर के एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित इस वैवाहिक कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपत्ति को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। बताया जा रहा है कि यह दौरा पूरी तरह से निजी था। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
