डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंचे पंडित जी, दो अलग-अलग परंपराओं से एक-दूजे के होंगे विजय और रश्मिका
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding: इन दिनों हर तरफ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा चल रही है. दोनों इन दिनों उदयपुर में हैं. दोनों ने उदयपुर को ही अपना वेडिंग डेस्टिनेशन बनाया है. 26 फरवरी को दोनों शादी के बंध में बंध जाएंगे और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे. अब दोनों की शादी से जुड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, दोनों की शादी करवाने के लिए पंडित भी उदयपुर पहुंच गए हैं.
एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पांच पंडित नजर आ रहे हैं. सभी विजय-रश्मिका की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे हैं. अभी शादी की रस्में चल रही हैं और गुरुवार को दोनों शादी करेंगे. रश्मिका और विजय की शादी दो बार होगी. दोनों दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी करेंगे. दोनों पहले तेलुगु रीति-रिवाज और फिर कोडावा समुदाय की परंपरा के अनुसार शादी करेंगे. 26 फरवरी की सुबह 10 बजे पहले विजय के परिवार की परंपरा के हिसाब से तेलुगू रीति-रिवाज से शादी होगी. चूंकि रश्मिका का ताल्लुक कर्नाटक के कुर्ग से, जो कोडावा समुदाय के लिए जाना जाता है. ऐसे में शाम में कोडावा समुदाय के अनुसार से शादी होगी.
संदीप रेड्डी वांगा भी पहुंचे उदयपुर
विजय और रश्मिका की शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हो रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों को इनवाट नहीं किया गया है. दरअसल, अगले महीने हैदराबाद में वेडिंग रिसेप्शन होगा उसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे की मौजूदगी होगी. हालांकि, शादी पर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को जरूर बुलाया गया है. वो भी उदयपुर पहुंच चुके हैं.
विजय-रश्मिका ने संदीप रेड्डी वांगा संग किया है काम
संदीप रेड्डी वांगा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. वहां से उनका वीडियो भी सामने आया है. गौरतलब हो कि रश्मिका और विजय दोनों के ही वांगा के साथ अच्छे रिश्ते हैं. विजय ने वांगा की फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ और रश्मिका ने ‘एनिमल’ में काम किया है. बहरहाल, दोनों की शादी का वेन्यू उदयपुर शहर से बाहर अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा मेमेन्टोस बाय आईटीसी रिसॉर्ट है. ये रिसॉर्ट झील के किनारे है. दोनों ने अपनी शादी के लिए बेहद खूबसूरत लोकेशन चुना है.
