रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए भाजपा विधायक, लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

कर्नाटक के गडग जिले में लोकायुक्त पुलिस ने शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक चंद्रू लमानी को ट्रैप कार्रवाई के दौरान रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त के अनुसार विधायक को एक ठेकेदार से पैसे लेते समय रंगे हाथ पकड़ा गया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7(ए) और 7(ए) के तहत दर्ज अपराध क्रमांक 02/2026 के अंतर्गत की गई। मामले की शिकायत गडग जिले के चिंचली निवासी और माइनर इरिगेशन विभाग के क्लास-1 ठेकेदार विजय पुजार ने दर्ज कराई थी। शिकायत में विधायक और उनके सहयोगियों पर काम दिलाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था।

जांच में सामने आया कि विधायक ने सड़क किनारे रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य की मंजूरी के लिए ठेकेदार से कुल 11 लाख रुपये की मांग की थी। आरोप है कि पांच लाख रुपये की अग्रिम राशि लेते समय लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके से संबंधित साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

About The Author