गोंदिया स्टेशन पर बनेगा वॉशेबल एप्रन, 22 मई तक छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच रेल सेवा प्रभावित
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन में वॉशेबल एप्रन कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने तथा कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार 3 से 24 मई के बीच अलग अलग तिथियों में टाटानगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, डोंगरगढ़ गोंदिया पैसेंजर, गोंदिया डोंगरगढ़ पैसेंजर, गोंदिया इतवारी पैसेंजर, इतवारी गोंदिया पैसेंजर, इतवारी बालाघाट पैसेंजर, बालाघाट इतवारी पैसेंजर तथा रायपुर इतवारी पैसेंजर सहित कुल 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
वहीं रीवा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस और इतवारी रीवा एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में जबलपुर नैनपुर बालाघाट मार्ग से चलाई जाएंगी।
इसके अलावा बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस, गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस, मुंबई गोंदिया एक्सप्रेस, गोंदिया मुंबई एक्सप्रेस, जबलपुर गोंदिया एक्सप्रेस, गोंदिया जबलपुर एक्सप्रेस सहित कई मेमू और डेमू ट्रेनें भी आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और बीच के स्टेशनों के बीच संचालित नहीं होंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
