नववर्ष पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, पहले दिन करीब 70 हजार ने टेका माथा

डोंगरगढ़। नववर्ष 2026 के पहले दिन डोंगरगढ़ धार्मिक आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा। वर्ष की शुरुआत श्रद्धालुओं ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के साथ की। ऊपर और नीचे स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में बुधवार तड़के से ही दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मंदिर ट्रस्ट समिति के अनुसार, नए साल के पहले दिन लगभग 70 हजार श्रद्धालुओं ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन किए। 31 दिसंबर की रात से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, लेकिन 1 जनवरी को भीड़ अपने चरम पर नजर आई।

छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों, बसों और ट्रेनों के माध्यम से डोंगरगढ़ पहुंचे। ट्रस्ट समिति का कहना है कि शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।

About The Author