मंत्री और विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार
अंबिकापुर। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को सीतापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
इस संबंध में एक दिन पहले प्राप्त आवेदन के आधार पर सीतापुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो को हिरासत में लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
