रायपुर : सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का अनशन तीसरे दिन भी जारी

रायपुर। सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का माना-तूता धरना स्थल पर अनशन तीसरे दिन भी जारी है। कड़ाके की ठंड में डेढ़ सौ से अधिक अभ्यर्थी अनशन पर बैठे हैं, जिनमें से कुछ की तबीयत बिगड़ गई है।

अभ्यर्थियों ने बताया कि सहायक शिक्षक भर्ती के पांचवें चरण की काउंसलिंग में 2600 पदों पर प्रक्रिया हुई, जिसमें केवल 1299 को नियुक्ति मिली तथा 1316 पद रिक्त रह गए। कुल 2300 पद अभी भी रिक्त हैं। हाईकोर्ट ने दो माह में रिक्त पदों पर भर्ती पूरी करने का आदेश दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मांगों को न्यायोचित बताते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था, किंतु दो माह बीतने के बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई।

एक अभ्यर्थी ने कहा कि तीन अनशनरतों का बीपी बढ़ गया है तथा तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा।

About The Author