चांदी पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार, सोना भी 1.32 लाख पर

नई दिल्ली। चांदी की कीमतें 17 दिसंबर को पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गईं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी का भाव 8,775 रुपये बढ़कर 2,00,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पहले यह 1,91,977 रुपये पर था। यह चांदी का अब तक का सर्वोच्च स्तर है।

18 मार्च को चांदी पहली बार 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंची थी। इस प्रकार 1 लाख से 2 लाख तक पहुंचने में मात्र 9 माह लगे, जबकि 50 हजार से 1 लाख तक पहुंचने में 14 वर्ष लगे थे।

चांदी में तेजी के प्रमुख कारण:

  • सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ती औद्योगिक मांग, जिससे चांदी आवश्यक कच्चे माल के रूप में उभरी।
  • ट्रंप प्रशासन के संभावित टैरिफ से अमेरिकी कंपनियां स्टॉक जमा कर रही हैं, वैश्विक आपूर्ति में कमी से कीमतें बढ़ीं।
  • उत्पादन रुकने के डर से निर्माता पहले से खरीदारी कर रहे हैं, जिससे आने वाले महीनों में तेजी बनी रहेगी।
  • सिल्वर ईटीएफ के माध्यम से निवेशकों की बढ़ती रुचि से मांग में वृद्धि।

वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 936 रुपये बढ़कर 1,32,713 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कल यह 1,31,777 रुपये पर था। सोने ने 15 दिसंबर को 1,33,442 रुपये का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

About The Author