सारंगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, सड़कें चौड़ी करने कलेक्टर-SP की संयुक्त टीम सख्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर शनिवार को नगर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। राजस्व, पुलिस, नगरपालिका और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानदारों को सड़क किनारे सामान, अवैध निर्माण और वाहन न रखने की सख्त हिदायत दी।

नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई

नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल, पुलिस निरीक्षक चंद्रा, नगरपालिका उप अभियंता उत्तम कंवर और यातायात अधिकारियों ने सड़क-नाली पर कब्जा हटाने का काम शुरू किया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाएं बढ़ती हैं। सड़कें चौड़ी करने से आवागमन सुगम होगा तथा बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या दूर होगी।

नगरपालिका उप अभियंता उत्तम कंवर ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख हिस्सों में अवैध प्लेटफॉर्म और कब्जे चिन्हित कर हटाए जा रहे हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author