बागेश्वर बाबा की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची,  उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

फरीदाबाद। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का दूसरा दिन आज फरीदाबाद में रहा। 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से शुरू हुई यह 10 दिवसीय यात्रा 16 नवंबर को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में समाप्त होगी।

आज सुबह मांगर चुंगी से शहर में प्रवेश करने के बाद पदयात्रा दशहरा ग्राउंड एनआईटी पहुंची जहां रात्रि विश्राम और भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो रहे हैं। फरीदाबाद पुलिस ने मार्ग और विश्राम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

यात्रा का पूरा कार्यक्रम
7 नवंबर: छतरपुर मंदिर से जीरखोद मंदिर दिल्ली
8 नवंबर: बायोटेक कॉलेज से दशहरा मैदान NIT फरीदाबाद
9 नवंबर: बल्लभगढ़ मंडी से सीकरी धर्मशाला
10 नवंबर: बाघोंला से पलवल गवर्नमेंट हाई स्कूल
11 नवंबर: पलवल शुगर मिल से मीठा गांव
12 नवंबर: होडल मंडी से वनचारी
13 नवंबर: कोट-1 बॉर्डर से कोसी मंडी
14 नवंबर: वेकमेट कंपनी से बिलौठी
15 नवंबर: यादव ढाबा से जैत राधा गोविंद मंदिर
16 नवंबर: छठीकरा चार धाम से वृंदावन बांके बिहारी मंदिर

पदयात्रा के सात संकल्प
समाज में समरसता, भारत को गौरवशाली हिंदू राष्ट्र बनाना, यमुना को स्वच्छ रखना, ब्रज क्षेत्र को मांस-मदिरा मुक्त करना, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा और गौ अभयारण्य स्थापना, प्राचीन वृंदावन की पुनर्स्थापना तथा मंदिर-रज सुरक्षा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण।

About The Author