जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2025: अध्यक्ष से महासचिव तक, लेफ्ट यूनाइटेड ने चारों प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव 2025 का परिणाम घोषित हो गया। मतगणना के बाद लेफ्ट यूनाइटेड ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के सभी चार प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ वामपंथी गठबंधन ने छात्र राजनीति में दबदबा कायम किया है।

अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा ने बनाई जीत की परंपरा

लेफ्ट यूनाइटेड की अदिति मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर 1,861 वोट पाकर जीत हासिल की। उन्होंने एबीवीपी के विकास पटेल को 1,447 वोटों से हराया।

उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका ने लिया नेतृत्व

उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका ने 2,966 वोटों के साथ लेफ्ट यूनाइटेड को निर्णायक बढ़त दिलाई। एबीवीपी की तान्या कुमारी 1,730 वोटों के साथ पीछे रहीं।

महासचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी लेफ्ट की जीत

महासचिव पद पर सुनील यादव ने 1,915 वोट हासिल कर कांटे की टक्कर के बावजूद जीत दर्ज की। वहीं संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली ने 1,991 वोट के साथ वामपंथी गठबंधन की जीत को और मजबूत किया।

एबीवीपी के सभी प्रमुख पदों पर हार

इस चुनाव में एबीवीपी के चारों प्रमुख पदों के उम्मीदवार हार गए। लेफ्ट यूनाइटेड की जीत के बाद कार्यकर्ताओं और छात्रों में खुशी का माहौल देखा गया।

About The Author