MP Foundation Day 2026: भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के 102 विद्यार्थियों को मिलेगा एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार

1 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित, विद्यालय और महाविद्यालय स्तर के विजेताओं की सूची घोषित

भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर 2026 को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के तहत चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान भोपाल के विजेताओं को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास ने प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी है। प्रतिभागियों में से लॉटरी के माध्यम से विद्यालय स्तर और महाविद्यालय स्तर के विजेताओं का चयन किया गया है। प्रदेश के 45 जिलों के विद्यालय स्तर के 51 और महाविद्यालय स्तर के 51 विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस तरह कुल 102 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

जिला स्तरीय समारोहों में भी होगा पुरस्कार वितरण

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को 1 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोहों में पुरस्कार वितरण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विजेताओं को पुरस्कार राशि का चेक और प्रमाण पत्र श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

विद्यालय स्तर के विजेता विद्यार्थियों की सूची

विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों में आगर मालवा से देवांश कुशवाह, अशोकनगर से महिका सेन और लोकेश लोधी, बालाघाट से गिरीश पारधी, बड़वानी से रय्यान खान और राज वर्मा, बैतूल से कमलेश सलामे, भिंड से राधा तथा भोपाल से अक्षरा गोस्वामी और प्रीतम मंडलेकर शामिल हैं।

इसी तरह बुरहानपुर से गोपाल चौहान और देव तिवारी, छतरपुर से करण कुमार अहिरवार, दमोह से लकी कुर्मी, दतिया से रिया कौरव, देवास से अनुष्का प्रजापति, धार से दुर्गेश बर्वे और राम मेड़ा, गुना से जानकी लोधा और पूर्ति गड़री तथा ग्वालियर से शिवांश पखारिया विजेता घोषित किए गए हैं।

अन्य विजेताओं में झाबुआ से अजय नायक और लोकेश मैड़ा, कटनी से श्यामू सिंह, खंडवा से कुलदीप सिंह मौर्य और अनिरुद्ध सरमंडल, खरगोन से रक्षित अक्कल, मंदसौर से प्रिंस सागर साकेस, नर्मदापुरम से अल्ह शाह, नीतिन पाल और अक्क्षा शाह, नीमच से आदित्यराज सिंह, निवाड़ी से मिथुन केवट, रतलाम से पुष्कर बोरिया और रीवा से मानशी सिंह शामिल हैं।

सागर से महादेव सूर्यवंशी और विशाल अहिरवार, सतना से प्रबल गौतम, सिवनी से नपेश डहरवाल, शहडोल से सताक्षी शुक्ला, शाजापुर से साथी आडवाणी, श्योपुर से समीर चौरसिया, श्याम सारस्वत और अभिमान गुर्जर, सिंगरौली से अजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाल और अभिषेक तिवारी, उमरिया से कुलदीप तुर्कर, वरुण विश्वकर्मा और सानिया बी तथा विदिशा से गौरव अहिरवार को भी विजेता घोषित किया गया है।

महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर के विजेता

महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों में अनूपपुर से काजल केवट, अशोकनगर से अपि शर्मा और समीक्षा पांडेय, बड़वानी से गौरव बागुल और शिवानी पटेल, बैतूल से प्राची यादव, बुरहानपुर से अथर्व वर्मा और सुब्बू निंगवाल, छतरपुर से मावेंद्र सिंह बुंदेला, दमोह से शीतल कुर्मी तथा देवास से अंजलि बागवान शामिल हैं।

डिंडोरी से संध्या परस्ते, गुना से नितेश जाटव, ग्वालियर से शौर्य प्रधान, हरदा से चंद्र गोपाल छापरे, इंदौर से अथर्व साहू, झाबुआ से प्राची भूरिया, कटनी से रीना पटेल और दिव्या बेन, खंडवा से कसीश बिरले, खरगोन से लकी नागदे, अनीता दक्से और विष्णु राजेरिया तथा खिरकिया से आँचल देवड़ा को विजेता चुना गया है।

इसके अलावा मंदसौर से काव्या शर्मा, मऊगंज से शिवर मिश्रा और विनय रजक, नर्मदापुरम से खुशबू मालवीय, नीमच से जया, निवाड़ी से मुस्कान पाल, पांढुर्णा से कुणाल पाराडकर, रायसेन से अनंता वरहैया और उर्मिला अहिरवार तथा राजगढ़ से मनीषा गुर्जर और चिराग घावरी को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

रतलाम से दीक्षा सोनी, सागर से सलोनी अहिरवार, सतना से सान्वी सिंह बघेल और अभिषेक पांडे, सीहोर से जीया सेनी और मोहित हरियाले, सिवनी से नगमा बी, गौसिया नफीस और यशपाल सोनुसर, शाजापुर से अलका पुष्पकार, शिवपुरी से पूनम साहू, सीधी से प्रयांसु साहू, सिंगरौली से सूरज कुमार साहू, उज्जैन से लखन सिंह सिसोदिया, आवेश राठौर और पुलकित मरमट तथा उमरिया से रिजवान खान को विजेता घोषित किया गया है।

मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की पहल

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय और उच्च शिक्षा स्तर के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है। स्थापना दिवस के अवसर पर मिलने वाला एक लाख रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र विद्यार्थियों के लिए सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी बनेगा।

About The Author