धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ — हर केंद्र की मॉनिटरिंग अनिवार्य; किसी भी अनियमितता पर कलेक्टर सीधे जिम्मेदार

रायपुर | धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने वाली है और मुख्यमंत्री ने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि हर जिले में तैयारियाँ समय पर पूरी हों। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग कराकर किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई संभव होगी। सीमावर्ती जिलों में अवैध आवाजाही रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

स्वास्थ्य: मातृत्व सुरक्षा और टीकाकरण पर विशेष कदम...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि एक भी पात्र किसान वंचित नहीं रहेगा। विशेष रूप से बस्तर व सरगुजा संभागों में चयनित समय सीमा में पंजीकरण और भुगतान सुनिश्चित करने हेतु सतत समीक्षा अनिवार्य कर दी गई है।

  • 100% सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • टीकाकरण की वास्तविक स्थिति फील्ड वेरिफिकेशन से सुनिश्चित की जाएगी।
  • प्रत्येक मातृ मृत्यु का ऑडिट अनिवार्य रहेगा ताकि भविष्य में रोकथाम की रणनीति बन सके।
  • एनआरसी सेंटर नियमित और प्रभावी संचालन के निर्देश — माताओं व बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान।
शिक्षा: क्लासरूम में दिखे परिणाम, अलमारियों में न रुकें सामग्री...
 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षण सामग्री अलमारी में नहीं बल्कि कक्षा में दिखनी चाहिए। बीजापुर जिले के गोंडी-भाषा नवाचार की प्रशंसा करते हुए अन्य जिलों से ऐसी पहलों को अपनाने का आग्रह किया गया। साथ ही 31 दिसंबर तक आधार-बेस्ड APAR ID के माध्यम से छात्र-लाभ वितरण को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बस्तर संभाग में मलेरिया-हॉटस्पॉट की पहचान कर त्वरित अभियान चलाने के निर्देश दिये गए ताकि राज्य को मलेरिया-मुक्त किया जा सके। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत सभी पात्र वृद्धजनों का पंजीकरण और कार्ड-निर्माण प्राथमिकता बनायी गयी है।

About The Author