CM विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी और श्री अमित चिमनानी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
