CM मोहन यादव ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रयासों का किया उल्लेख
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
राष्ट्र की एकता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति अमित शाह की प्रतिबद्धता तथा सहकारिता के माध्यम से जनकल्याण के प्रयास राष्ट्रहित में सभी को प्रेरित करते हैं।
बाबा महाकाल से की सुखमय जीवन की कामना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कामना की कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ रहें। उन्होंने यह भी कामना की कि अमित शाह के जीवन में राष्ट्रसेवा के नए संकल्प निरंतर जुड़ते रहें और वे साकार हों।
