कोरबा में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा
कोरबा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस रविवार को टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया जाएगा।
जिला अध्यक्षद्वय ने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, पार्षद, पूर्व पार्षद, सेवादल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, पार्षद प्रत्याशी तथा जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस संगठन, प्रकोष्ठ एवं मोर्चा संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से कार्यक्रम में समय पर पहुंचने का आग्रह किया है।