स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव के बाद खुद को कार्यवाही से किया अलग
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने इस प्रस्ताव से संबंधित नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया है। निस प्राप्त होने के बाद अध्यक्ष बिरला ने सदन की कार्यवाही के संचालन से स्वयं को अलग लिया। मंगलवार को लोकसभा के कार्यवाही के दौरान वे अध्यक्ष पद पर उपस्थित ही नहीं हुए।
