Women’s Asia Cup Rising Star 2026: भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर कप्तान, चोटिल श्रेयंका पाटिल बाहर, प्रेमा रावत को मौका

Women’s Asia Cup Rising Star 2026: भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर कप्तान, चोटिल श्रेयंका पाटिल बाहर, प्रेमा रावत को मौका

नई दिल्ली। Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने एक बार फिर अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है।

हालांकि, टीम चयन के बीच भारत को एक बड़ा झटका भी लगा है। स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत को टीम में बरकरार रखा गया है।

चोट के कारण बाहर हुईं श्रेयंका पाटिल

श्रेयंका पाटिल अभी भी टखने की लिगामेंट चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं। इसी चोट के कारण उन्हें पहले भी टी20 विश्व कप के दौरान बीच टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। चयनकर्ताओं ने उनकी फिटनेस को देखते हुए इस बार उन्हें टीम में शामिल नहीं किया।

श्रेयंका की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि वह अपनी प्रभावी ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में तेज बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखती हैं।

प्रेमा रावत को मिला बड़ा मौका

युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने चयनकर्ताओं का भरोसा कायम रखा है। उनके लिए यह टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर होगा। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह अपनी प्रतिभा से भारतीय टीम को मजबूती देंगी।

एशियन गेम्स पर भी होगी नजर

महिला एशिया कप 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टूर्नामेंट अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितंबर के मध्य तक खेला जा सकता है। इसके बाद 17 से 22 सितंबर के बीच होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम टी20 प्रारूप में अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी।

Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम

  • कप्तान: हरमनप्रीत कौर
  • उपकप्तान: स्मृति मंधाना

मुख्य टीम:
हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन. श्री चरणी और नंदानी शर्मा।

रिजर्व खिलाड़ी:
प्रतीका रावल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे और मिन्नू मणि।

About The Author