Sukma News: सुकमा में IED निष्क्रिय करते समय CRPF के 4 जवान घायल, CM साय ने जताया दुःख
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में एलाड़मडगु कैंप के समीप आईईडी (IED) को निष्क्रिय करने के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चार जवान घायल हो गए। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
घायल जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि घटना में घायल हुए जवानों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और ईश्वर से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।
कोंटा क्षेत्र में IED निष्क्रिय करने के दौरान हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र स्थित एलाड़मडगु कैंप के समीप आईईडी निष्क्रिय करने की कार्रवाई के दौरान यह घटना हुई। इसमें सीआरपीएफ के चार जवान घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
