स्कूल शिक्षा विभाग की समस्याओं के समाधान के लिए विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 15 से 17 जून तक होगा आयोजन

बलरामपुर। जिले में स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में आम नागरिकों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पालकों और विद्यार्थियों की शिकायतों एवं आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

15 से 17 जून तक विभिन्न विकासखंडों में लगेंगे शिविर

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—

15 जून 2026 : राजपुर एवं शंकरगढ़
16 जून 2026 : कुसमी एवं बलरामपुर
17 जून 2026 : रामचंद्रपुर एवं वाड्रफनगर

संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन समस्याओं का होगा समाधान

शिविर में स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से—

कर्मचारियों एवं शिक्षकों से संबंधित मामले
पेंशन, ग्रेच्युटी एवं अवकाश नकदीकरण
सामान्य भविष्य निधि (GPF) एवं अन्य वित्तीय दावे
वेतन निर्धारण, वेतन विसंगति एवं एरियर भुगतान
सेवा पुस्तिका एवं अभिलेखों में त्रुटि सुधार
पदोन्नति, क्रमोन्नति, वरिष्ठता एवं समयमान वेतनमान
अवकाश स्वीकृति
HRMIS पोर्टल एवं कर्मचारी प्रोफाइल संबंधी समस्याएं
अनुकंपा नियुक्ति संबंधी प्रकरण
विद्यार्थियों एवं पालकों से जुड़े मामले
छात्रवृत्ति संबंधी समस्याएं
पाठ्य-पुस्तक वितरण
गणवेश एवं साइकिल वितरण
अन्य छात्र हितग्राही योजनाएं
स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं से जुड़े आवेदन
विद्यालय भवन निर्माण
अतिरिक्त कक्ष की मांग
भवन मरम्मत
पेयजल, शौचालय एवं विद्युत सुविधा
समग्र शिक्षा योजनाओं से जुड़ी समस्याएं
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए
दिव्यांग विद्यार्थियों से संबंधित आवेदन
समावेशी शिक्षा से जुड़े मुद्दे
अन्य शैक्षणिक सुविधाओं की मांग
15 दिनों के भीतर होगा निराकरण

जिला प्रशासन के अनुसार शिविर में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर अधिकतम 15 दिनों के भीतर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए हैं।

About The Author