Raipur Walkathon 2026: MMI Narayana Hospital के 15वें वॉकाथॉन में 5,000 लोगों ने लिया हिस्सा
रायपुर,। दिल की सेहत और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर ने रविवार को अपने 15वें वॉकाथॉन का आयोजन किया। शहीद भगत सिंह चौक से शुरू हुए इस वॉकाथॉन में रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ से करीब 5,000 लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
वर्ष 2012 से आयोजित हो रहे इस वॉकाथॉन का उद्देश्य लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित खान-पान और हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने वॉक में शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
दिल की सेहत को लेकर जागरूकता का संदेश

वॉकाथॉन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ वॉक पूरी की और लोगों को नियमित रूप से पैदल चलने तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ 65वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर श्री राधे श्याम सिंह रहे। इस अवसर पर एफडी श्री तपानी घोष, ट्रैफिक एआईजी श्री संजय शर्मा, डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी, डॉ. पी.के. हरि कुमार, डॉ. सुनील गौनीयाल, डॉ. वसीम खान और डॉ. स्नेहिल गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसके अलावा खुशी राइस ब्रान ऑयल से श्री अंकित अग्रवाल और सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (सी.जी.) से श्री ललित जैसिंघ भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
रोज थोड़ा चलना दिल के लिए जरूरी
एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर श्री तपानी घोष ने कहा कि वॉकाथॉन के माध्यम से लोगों को दिल की सेहत के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजाना कुछ समय पैदल चलना, संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आयोजन में लोगों की बड़ी भागीदारी को उत्साहजनक बताते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
लकी विनर को मिला iPhone 17
वॉकाथॉन के दौरान Ms. Poonam Sahu को लकी विनर के रूप में चुना गया। उन्हें पुरस्कार के रूप में iPhone 17 भेंट किया गया।
प्रतिभागियों और सहयोगियों का जताया आभार
एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर ने वॉकाथॉन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया। आयोजन के माध्यम से अस्पताल ने लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
