Make in India के 12 वर्ष पूरे: CM मोहन यादव ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मिल रहा मजबूत आधार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘मेक इन इंडिया’ के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विनिर्माण, नवाचार और निवेश के क्षेत्र में अपनी नई पहचान स्थापित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि ‘मेक इन इंडिया–मेक फॉर द वर्ल्ड’ की सोच ने भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस पहल ने देश में उत्पादन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ भारत की वैश्विक औद्योगिक पहचान को मजबूत करने में भूमिका निभाई है।

आत्मनिर्भरता और रोजगार को मिली गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भरता, रोजगार और औद्योगिक विकास को गति देने वाली ‘मेक इन इंडिया’ की यात्रा देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान कर रही है।

डॉ. यादव ने कहा कि भारत में विनिर्माण क्षेत्र के विस्तार, नवाचार को प्रोत्साहन और निवेश के अवसर बढ़ने से देश के युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘मेक इन इंडिया’ की इस परिवर्तनकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर बढ़ती औद्योगिक पहचान देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव है।

उन्होंने देशवासियों को ‘मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं देते हुए भारत के निरंतर प्रगति और विकास की कामना की।

About The Author