धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी बनाने कलेक्टर ने जिला स्तरीय कंट्रोल सेल गठित किया

जगदलपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सुदृढ़, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए कलेक्टर हरिस एस ने जिला स्तरीय इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना की है। इसके तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपते हुए धान खरीदी व्यवस्था की निगरानी को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय नया रायपुर से प्राप्त दिशा-निर्देशों और उड़नदस्ता दल की अनुशंसा के आधार पर की गई है।

कंट्रोल सेल का मुख्य उद्देश्य धान खरीदी के दौरान संभावित अनियमितताओं पर नियंत्रण रखना और अवैध पुनर्चक्रण की गतिविधियों को रोकना है, ताकि वास्तविक किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य सुनिश्चित हो सके। यह कंट्रोल सेल जिला विपणन अधिकारी कार्यालय जगदलपुर में स्थापित किया गया है, जहाँ नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी निरंतर निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

सेल में डिप्टी कलेक्टर सत्येन्द्र कुमार बंजारे (मो. 78884-78891) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सहायक प्रोग्रामर मेहरुन निशा (मो. 94079-43643) और अघम भास (मो. 89628-49662) तकनीकी सहयोग एवं डेटा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं डेटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक पाण्डेय (मो. 96699-66770) और अभिषेक राव (मो. 79993-64923) को डेटा प्रविष्टि और संचालन सहयोग का दायित्व दिया गया है।

जिला विपणन कार्यालय के लेखा अधिकारी बलिराम कश्यप (मो. 99070-80814) को सेल के नियमित संचालन और मॉनिटरिंग की जवाबदेही सौंपी गई है। कंट्रोल सेल अपने कार्यों की समस्त गतिविधियों को अलग से संधारित रजिस्टर में दर्ज करेगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

शिकायतों और सूचनाओं के त्वरित निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष का नंबर 74898-70170 जारी किया गया है। सभी प्राप्त शिकायतें, सुझाव और निराकरण की जानकारी नियंत्रक कक्ष में संकलित कर खाद्य शाखा जगदलपुर को प्रेषित की जाएगी।


About The Author