जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिन 14 जिलों में नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मचारियों की पदस्थापना की जाएगी, उनमें अधिकांश जिले जनजातीय बहुल हैं। ऐसे क्षेत्रों में उनकी जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लगातार विस्तार से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि भौगोलिक दूरी किसी भी नागरिक के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में बाधा न बने। इसके लिए दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में तैनात स्वास्थ्यकर्मी सरकार और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। संवेदनशीलता, सेवाभाव और समर्पण के साथ किया गया उनका कार्य अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने और स्थानीय लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का आह्वान किया।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को मिल रहे अवसर: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि 520 कर्मचारियों की नियुक्ति प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author