5 अगस्त को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, महानदी भवन में लेंगे महत्वपूर्ण फैसले
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 5 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट की इस बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक निर्णयों तथा जनहित से जुड़े अहम विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।
