ABVP स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
‘ज्ञान, शील, एकता’ के मूलमंत्र के साथ कर रहा राष्ट्र निर्माण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने ध्येय वाक्य “ज्ञान, शील, एकता” के साथ विद्यार्थियों और युवा शक्ति को राष्ट्र सेवा के संस्कार प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण संगठन है।
उन्होंने कहा कि परिषद ने वर्षों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
युवा शक्ति से राष्ट्र सेवा की अपेक्षा
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कामना व्यक्त की कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी साथी भविष्य में भी देश के नवनिर्माण और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहें तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।
