गांधी जयंती पर CM मोहन यादव ने महात्मा गांधी को किया नमन, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों को गांधी जयंती और अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के संकल्प के माध्यम से मानवता और विश्व शांति को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को शांति, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

सत्य, शांति और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों में सत्य, शांति, स्वच्छता और सेवा का विशेष महत्व है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने और समाज एवं राष्ट्र के कल्याण में अपना योगदान देने की अपील की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की भी शुभकामनाएं दीं।

About The Author