Asian Games 2026: मनु फ्रांसिस और प्रिंस नोबल ने सेलिंग में जीता रजत पदक, CM मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल। एशियन गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सेलिंग की पुरुष स्किफ़ स्पर्धा में मनु फ्रांसिस और प्रिंस नोबल ने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मनु फ्रांसिस और प्रिंस नोबल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां देश के युवाओं को विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

उन्होंने कहा कि मनु फ्रांसिस और प्रिंस नोबल की यह सफलता खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह को बढ़ावा देगी।

मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

About The Author