अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस हमें समाज में वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य, सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति अपने सामाजिक दायित्वों का बोध कराता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि परिवार, समाज और देश के विकास में वरिष्ठ नागरिकों के दीर्घ अनुभव और अमूल्य योगदान का महत्वपूर्ण स्थान है।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के अनुभव और जीवन की सीख से भावी पीढ़ियों को मार्गदर्शन प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री के अनुसार, वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा तथा बेहतर जीवन के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

About The Author