लापरवाही बर्दाश्त नहीं! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने CSP के तत्काल निलंबन के दिए निर्देश
भोपाल/कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कटनी मामले में मुख्यमंत्री के इस सख्त रुख के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। अब इस पूरे प्रकरण की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
