मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किरण सिंह देव का जाना हालचाल

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से आत्मीय मुलाकात की।

उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे किरण सिंह देव का मुख्यमंत्री ने कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री की इस आत्मीय मुलाकात ने दोनों नेताओं के बीच सौहार्द और आत्मीय संबंधों की झलक पेश की।

About The Author