एशियन गेम्स 2026: भारत-पाकिस्तान सीधे क्वार्टर फाइनल में, महामुकाबला सेमीफाइनल या फाइनल में संभव

नई दिल्ली। जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। क्रिकेट लगातार चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा होगा। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले टी20 इंटरनेशनल (T20I) प्रारूप में खेले जाएंगे।

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक, जबकि पुरुष क्रिकेट मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होंगे। सभी मैच कोरोगी एथलेटिक पार्क, आइची प्रीफेक्चर (जापान) में खेले जाएंगे।

भारत और पाकिस्तान को सीधे क्वार्टर फाइनल में मिली जगह

आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की पुरुष टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। शेष चार स्थानों के लिए छह टीमों के बीच प्रारंभिक दौर खेला जाएगा।

पुरुष वर्ग के ग्रुप

ग्रुप A

  • अफगानिस्तान
  • जापान
  • नेपाल

ग्रुप B

  • हांगकांग
  • मलेशिया
  • ओमान

दोनों ग्रुपों की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला कब होगा?

पुरुष वर्ग में भारत और पाकिस्तान अलग-अलग क्वार्टर फाइनल खेलेंगे। ऐसे में दोनों टीमों की भिड़ंत लीग या क्वार्टर फाइनल में नहीं होगी। यदि दोनों टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतती हैं, तो भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला केवल सेमीफाइनल या फाइनल में ही संभव होगा।

महिला टीम भी क्वार्टर फाइनल से करेगी अभियान की शुरुआत

महिला वर्ग में भी भारतीय टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम अपना पहला मुकाबला जापान के खिलाफ खेलेगी।

यदि भारत यह मैच जीतता है तो सेमीफाइनल में उसका मुकाबला बांग्लादेश या चीन की विजेता टीम से होगा।

महिला क्वार्टर फाइनल

  • भारत vs जापान
  • बांग्लादेश vs चीन
  • श्रीलंका vs मलेशिया
  • पाकिस्तान vs थाईलैंड

भारतीय पुरुष टीम

  • श्रेयस अय्यर
  • तिलक वर्मा
  • रवि बिश्नोई
  • अभिषेक शर्मा
  • नितीश कुमार रेड्डी
  • जसप्रीत बुमराह
  • संजू सैमसन
  • अक्षर पटेल
  • हर्षित राणा
  • ईशान किशन
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • अर्शदीप सिंह
  • शिवम दुबे
  • वरुण चक्रवर्ती
  • वैभव सूर्यवंशी

भारतीय महिला टीम

  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  • स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
  • शेफाली वर्मा
  • जेमिमा रोड्रिग्स
  • दीप्ति शर्मा
  • ऋचा घोष
  • जी. कमलिनी
  • भारती फुलमाली
  • श्री चरणी
  • रेणुका ठाकुर
  • क्रांति गौड़
  • अरुंधति रेड्डी
  • श्रेयंका पाटिल
  • राधा यादव
  • नंदनी शर्मा

About The Author