CM Mohan Yadav: परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के वीर सपूत, परमवीर चक्र से सम्मानित सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रामा राघोबा राणे ने देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस, वीरता और अद्वितीय पराक्रम का परिचय दिया। उन्होंने अपने शौर्य से भारतीय सेना का गौरव बढ़ाया और मातृभूमि की रक्षा में अतुलनीय योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्य सेवा के दौरान ही नहीं, बल्कि सेवा निवृत्ति के बाद भी रामा राघोबा राणे राष्ट्रसेवा के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित रहे। उनका जीवन देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रामा राघोबा राणे भारत के उन पहले वीर योद्धाओं में शामिल हैं जिन्हें उनके जीवनकाल में ही परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनका साहस और बलिदान भारतीय सैन्य इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

About The Author