पूर्व विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बागली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत नेता के निधन को सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
जनसेवा और क्षेत्र के विकास को समर्पित रहा जीवन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि पहाड़ सिंह कन्नौजे का संपूर्ण जीवन जनसेवा और बागली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में क्षेत्र के लोगों की सेवा और विकास कार्यों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बाबा महाकाल से की दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके शुभचिंतकों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।
उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें।
