रामनगर मोहरा एनीकट में दो नाबालिग छात्र डूबे, एसडीआरएफ ने शव बरामद किए

सूरजपुर जिला: रविवार को रामनगर के मोहरा एनीकट में दो नाबालिग छात्र नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। घटनास्थल पर डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने तुरंत खोज शुरू की, लेकिन देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका। अंधेरे के कारण रविवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। सुरक्षा कारणों से क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया गया।

सूचना के अनुसार, दोनों छात्र शिवनंदनपुर के आदिल अंसारी (12 वर्ष) और जयनगर कुंजनगर के अयान सद्दाम (15 वर्ष) थे। वे दोस्तों के साथ घूमने गए थे। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में फंस गए और डूब गए।

सुबह से दोबारा शुरू हुई खोज में एसडीआरएफ ने तीन घंटे के भीतर दोनों शव बरामद कर लिए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक अयान सद्दाम कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र थे, जबकि आदिल अपने नाना-नानी के घर मनेंद्रगढ़ में रहते हुए मदरसे में पढ़ते थे। वह शब-ए-बारात पर्व के लिए अपने माता-पिता के पास शिवनंदनपुर आए थे।

About The Author