न चोट के निशान, न लूट के संकेत; पीरागढ़ी में कार के अंदर तीन लोगों की मौत से उलझी पुलिस

नई दिल्ली। राजधानी के पीरागढ़ी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार में तीन लोगों के शव बरामद किए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को घेरकर जांच शुरू की। घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार, शव टाटा टैगोर कंपनी की सफेद रंग की कार में मिले हैं। कार के अंदर दो महिलाएं और एक पुरुष मृत अवस्था में पाए गए। प्रारंभिक जांच में शवों पर किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने जहर का सेवन किया होगा। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने बताया कि कार के अंदर या आसपास लूटपाट के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इससे फिलहाल किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना नहीं दिख रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

About The Author