मध्य प्रदेश भाजपा ने घोषित किए 62 जिला प्रभारी, जसवंत हाड़ा को भोपाल और राजेश सोलंकी को इंदौर की जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा विस्तार करते हुए प्रदेश के सभी 62 जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर जारी इस सूची में वरिष्ठ नेताओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में विचार-विमर्श के बाद इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।

प्रमुख नियुक्तियों के तहत भोपाल जिले का प्रभार जसवंत सिंह हाड़ा को सौंपा गया है, जबकि इंदौर जिले का दायित्व राजेश सोलंकी संभालेंगे। पूर्व सांसद आलोक संजर को जबलपुर शहर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। ग्वालियर संभाग में गोपी कृष्णा नेम को ग्वालियर नगर और गोपाल आचार्य को ग्वालियर ग्रामीण की कमान दी गई है।

इसी क्रम में चंबल अंचल के जिलों में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें राजू वाथम को मुरैना, हमीर सिंह पटेल को भिंड और गजेंद्र सिकरवार को दतिया जिले का प्रभारी बनाया गया है। संगठन का मानना है कि इन नई नियुक्तियों से आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों और मैदानी स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय में और अधिक मजबूती आएगी।

About The Author