अभिनेता राजपाल यादव ने किया सरेंडर, चेक बाउंस केस में मिली थी सजा
दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने चेक बाउंस मामलों में सुनाई गई सजा के संबंध में उन्हें तुरंत जेल में पेश होने का निर्देश दिया था।
हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अभिनेता होने या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहने के आधार पर किसी तरह की विशेष रियायत नहीं दी जा सकती। कानून सभी के लिए समान है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार राजपाल यादव ने गुरुवार शाम करीब चार बजे जेल अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया। जेल प्रशासन ने बताया कि आगे की प्रक्रिया जेल मैन्युअल के तहत पूरी की जाएगी।
