पाकिस्तान: सीमा उल्लंघन के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

लाहौर। पाकिस्तान रेंजर्स ने पंजाब प्रांत के कसूर जिले के सीमावर्ती गांव से एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

रेंजर्स के अनुसार, व्यक्ति सहजरा क्षेत्र से पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश किया था, जहां उसे हिरासत में लिया गया। हिरासत के बाद उसे गंडा सिंह पुलिस स्टेशन सौंप दिया गया। रेंजर्स ने हथकड़ी लगे व्यक्ति की तस्वीर भी जारी की है।

बीबीसी उर्दू के अनुसार, गिरफ्तार भारतीय नागरिक शरनदीप सिंह पंजाब के जालंधर जिले की शाहकोट तहसील के निवासी हैं। उन्हें सीमा उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

About The Author