दुर्ग: 4 दिसंबर को 530 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप, 16 से 25 हजार तक वेतन
दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मालवीय नगर चौक, दुर्ग में 4 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस कैंप में 530 रिक्त पदों पर भर्ती होगी, जिनमें कायरोस सिक्योरिटी, हेल्थ एवं कम्पोजिट सर्विस प्रा. लि. हैदराबाद के सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, हाउसकीपिंग तथा मुथूत माइक्रोफिन लि. छत्तीसगढ़ के रिलेशनशिप ऑफिसर, ब्रांच क्रेडिट मैनेजर आदि पद शामिल हैं।
इन पदों का वेतन 16,000 से 25,000 रुपये मासिक तक है। 10वीं, 12वीं पास एवं किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति सहित मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप अथवा जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।
