CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। लोकभवन में हुई यह मुलाकात सौजन्य भेंट के रूप में रही।

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच हुई इस मुलाकात ने पर्व की खुशियों और शुभकामनाओं का संदेश दिया।

About The Author